फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सुचारू रूप से चलाई जाएं निगम की बसें

सुचारू रूप से चलाई जाएं निगम की बसें

Wed, 16 May 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सुचारू रूप से चलाई जाएं निगम की बसें
सुचारु रूप से चलाई जाए सरकारी बस
विज्ञापन

लोगों का बंजार से कुल्लू सफर हुआ मुश्किल
निजी बस मेें जान जोखिम मेें डाल कर रहे सफर
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। बंजार से कुल्लू सायं चार बजकर 20 मिनट पर चलने वाली सरकारी बस सेवा सुचारु नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों के अनुसार बस सेवा सुचारु नहीं होने के कारण निजी बस मेें जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
महिला मंडल चनालडी ग्राम पंचायत कंडीधार प्रधान लता ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान रोशनी ठाकुर, पूर्व प्रधान जीवन लाल ठाकुर, पूर्व समिति सदस्य ओम प्रकाश, कमला ठाकुर, मान सिंह, छात्र योगराज, सीता राम, राजेश वर्मा, पंकज राय, मोहित ठाकुर, हेम राज, अमन ठाकुर, गुलशन ठाकुर, दिनेेश, नेहा, रजनी, कमला, मनीषा, पूनम, रेणुका, शीतल, शांता, हेमा और सीमा भारती के अनुसार बस सुचारु रूप नहीं चलने से लारजी, थुआरी, धामन चकुरठा, फगवाना और बालीचौकी के लोगों को पौने पांच बजे जाने वाली निजी बस में खड़े ही जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। अगर सरकारी बस शाम 4.20 पर नियमित रूप से चलती है तो यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और निगम का रूट भी सफल होगा।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि लोगों की मांग उचित है। परिवहन मंत्री से इस संबंध में बातचीत की जाएगी। वहीं, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक कुल्लू डीके नारंग का कहना है कि शाम चार बजकर 20 मिनट पर चलने वाली बस सेवा दो वर्ष पहले बंद हो चुकी है। इसे दोबारा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed