फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मैरिट के आधार पर 172 उम्मीदवार देंगे साक्षात्कार

मैरिट के आधार पर 172 उम्मीदवार देंगे साक्षात्कार

Mon, 23 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मैरिट के आधार पर 172 उम्मीदवार देंगे साक्षात्कार
Police Bharti - फोटो : amarujala
कुल्लू। लंबे इंतजार के बाद पुलिस भर्ती के लिए पुलिस ने साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। पुलिस भर्ती में ग्राउंड टेस्ट के पास कर मेरिट में रहने वाले 172 उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है। 172 उम्मीदवार 7 मई से पुलिस लाइन बाशिंग में होने वाले साक्षात्कार में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस विभाग कुल्लू में 70 पद भरे जाने हैं। जिनमें 50 पद पुरुष कांस्टेबल, 13 महिला कांस्टेबल और 7 पद चालक भरे जाएंगे। इसके लिए पुलिस ग्राउंड बाशिंग में करीब पांच हजार युवाओं ने शारीरिक परीक्षण में भाग लिया था लेकिन शारीरिक परीक्षण में करीब दो हजार युवा ही पास हो पाए थे। पुलिस भर्ती में इसके बाद उम्मीदवार की लिखित परीक्षण हुआ था। लिखित परीक्षा में हासिल अंकों के आधार पर बनी मेरिट में कैटागिरी वाइज साक्षात्कार के एक पद पर तीन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। मेरिट के आधार पर जिला भर से कुल 172 उम्मीदवार ही साक्षात्कार में हिस्सा ले पाएंगे।
विज्ञापन

जबकि अन्य उम्मीदवारों को पुलिस में भर्ती होने के लिए अगली भर्ती का ही इंतजार करना होगा। साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों को कॉल लेटर के साथ मूल प्रमाण पत्र भी अपने साथ लाने होंगे। इस संबंध में एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस भर्ती के लिए होने वाले साक्षात्कार में पात्र उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। पुलिस लाइन बाशिंग में सात मई से साक्षात्कार लिया जाएगा। अगर किसी पात्र उम्मीदवार को 6 मई तक कॉल लेटर नहीं मिलता है वे इस संबंध में वे संबंधित थाना और एसपी ऑफिस में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed