फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सील किए होटल में ठहराए जा रहे पर्यटक

सील किए होटल में ठहराए जा रहे पर्यटक

Wed, 11 Apr 2018 07:04 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
सील किए होटल में ठहराए जा रहे पर्यटक
सील किए होटल में ठहराए जा रहे पर्यटक
विज्ञापन

शिकायत के बाद एसडीएम कुल्लू ने किया निरीक्षण
पिछले दरवाजे से चलाया जा रहा था कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। गत दिसंबर माह में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कसोल में सील किए गए 40 होटलों में से एक होटल में पर्यटक ठहराने का मामला सामने आया है। हालांकि होटल का मुख्य दरवाजा सील है। बावजूद इसके संचालक द्वारा पिछले दरवाजे से होटलों के कमरे में पर्यटकों को ठहराने का काम चल रहा था। ऐसे में गुप्त सूचना मिलने पर एसडीएम कुल्लू डॉ अमित गुलेरिया ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने सील के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं पाई लेकिन पिछले दरवाजे से होटल को चलाया जा रहा था। जिसे अब बंद कर दिया है।
सील होटल में चलाई जा रही पर्यटन गतिविधियों की जांच की जा रही है। इस संबंध में होटल संचालक को सभी जरूरी दस्तावेजों को प्रस्तुत करने को कहा गया है। एसडीएम द्वारा दी गई दबिश में कसोल के पर्यटन व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है प्रदेश हाईकोर्ट ने पार्वती वैली के प्रसिद्ध विदेशी पर्यटकों की सैरगाह कसोल व इसके आसपास केे होटलों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें एसडीएम कुल्लू द्वारा गठित टॉस्क फोर्स ने अपनी जांच में कई खामियां पाई और 40 होटलों, रेस्तरां और होमस्टे सील किया गया है। इधर, एसडीएम डा अमित गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में आज होगी होटलों की सुनवाई
कुल्लू। मणिकर्ण के तोष, भुंतर और कुल्लू के करीब 50 से अधिक होटलों की जांच रिपोर्ट वीरवार को हाईकोर्ट में पेश की जाएग। एसडीएम कुल्लू डॉ अमित गुलेरिया ने कहा कि इन होटलों की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह पहले ही जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को सौंप दी है। ऐसे में अब प्रदेश सरकार 12 अप्रैल वीरवार को हाईकोर्ट में रिपोर्ट सौंपेगी। उधर, कुल्लू-मनाली और मणिकर्ण में पर्यटन सीजन शुरू होने को ऐसे में होटलियरों की नजर हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई है। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि हाईकोर्ट का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed