फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सबको साथ लेकर किए जाएंगे विकास कार्य : सुंदर सिंह

सबको साथ लेकर किए जाएंगे विकास कार्य : सुंदर सिंह

Tue, 10 Apr 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सबको साथ लेकर किए जाएंगे विकास कार्य : सुंदर सिंह
विकास कार्यों में सबका रहेगा योगदान
विज्ञापन

कुल्लू विस कांग्रेस की बैठक में बोले विधायक सुंदर सिंह
कहा-सभी परिवारों के सदस्य बनवाएं स्वास्थ्य कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कुल्लू विधानसभा कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक सुंदर सिंह ने कहा कि सबको साथ लेकर विकास कार्य किए जाएंगे। जब महिलाओं की भागीदारी बढ़ती है तो समाज में विकास होता है। वह सभी वर्गों को साथ लेकर चलते रहेंगे। सभी परिवार अपने-अपने सदस्यों का हेल्थ कार्ड बनाएं जिससे स्वास्थ्य सुविधा पूर्ण रूप से सभी वर्ग को मिले।
बैठक कुल्लू विस के अध्यक्ष उत्तम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मासिक बैठक में कुल्लू विधानसभा के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम नूरपुर में हुए बस दुर्घटना का शिकार हुए बच्चों व बूथ के इंचार्ज लच्छी राम चंद्रप्रभा, ओम नेगी की मृत्यु पर मौन रखा गया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में कुल्लू के अलावा मंडी, पांगी, लाहौल और अन्य लगते जिले के लोग कुल्लू अस्पताल आते हैं लेकिन डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। जल्द ही कुल्लू अस्पताल में रिक्त पदों को भरा जाए जिससे मरीजों को परेशानी न हो। गरीब मरीज का इलाज विधायक निधि से किया जाएगा। उक्त बैठक में नीलमा शर्मा, साली राम, सुरेंद्र, केहर सिंह, तुले राम, देवी राम, ईशरा देवी, हीरा लाल पुजारी, मनु शर्मा, प्रवीण ठाकुर, सुख राम, करूण वैराग महंत, सोभा राम, पूजा शर्मा, कुब्जा ठाकुर, उष्मज शर्मा, हेमा शर्मा, बंतो चौधरी, उर्र्मिला सूद, रेशमा वर्मा, नीलम उपाध्याय, तरसेम सिंह, बेलू राम, बनारसी दास, बाला राम, मोती राम, तुले राम, मोती राम, डोले राम, अनूप राम ठाकुर, विशाल महंत भूपेंद्र ठाकुर, चित्रदेव, महेश, वेअंत ठाकुर, रणजीत महंत और सोशल मीडिया कुल्लू विस संयोजक राजेश कुमार शानू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed