{"_id":"5aa2be484f1c1bbe758b4953","slug":"91520614984-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूत्रधार कला संगम ने जीती जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूत्रधार कला संगम ने जीती जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रधार कला संगम ने जीती
जिला स्तरीय लोकनृत्य स्पर्धा
भुट्टी वीवर्स सांस्कृतिक दल द्वितीय, शिवा सांस्कृतिक दल भूमतीर तृतीय
उपायुक्त ने विजेता सांस्कृतिक दलों और निर्णायकों को किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने शुक्रवार को लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के कुल 11 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सूत्रधार कला संगम कुल्लू के सांस्कृतिक दल ने प्रथम स्थान, भुट्टी वीवर्स सांस्कृतिक दल ने दूसरा और शिवा सांस्कृतिक दल भूमतीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जीव नारायण महिला मंडल जाणा, युवा कला संगम गाहर, सहारा महिला मंडल बजौरा, जगन युवक मंडल पनगां, सरोज महिला मंडल रोगणा, लक्ष्मी महिला मंडल पुखरी सैंज, हुरंग नारायण महिला मंडल नेरी और सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी के सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रहीं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपायुक्त यूनुस ने विजेता सांस्कृतिक दलों को पुरस्कृत किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे दलों को क्रमश: दस हजार रुपये, आठ हजार और छह हजार रुपये के ईनाम दिए गए। उपायुक्त ने प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. सूरत ठाकुर, डॉ. सुनीता, डॉ. दीपक गौतम, डॉ. पूजा और डॉ. भुवनेश्वर को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि प्राचीन लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन में भाषा एवं संस्कृति विभाग महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। कुल्लू जिला की अपनी एक अलग सांस्कृतिक पहचान है और यहां के बाशिंदों ने आधुनिक युग में भी अपनी समृद्ध लोक संस्कृति को संजोकर रखा है। इससे पहले जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने उपायुक्त, अन्य अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम आने वाले सांस्कृतिक दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल्लू जिला का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे सांस्कृतिक दलों को भी प्रदेश में विभिन्न आयोजनों में लोकनृत्य प्रस्तुत करने के लिए भेजा जाएगा।