{"_id":"5a94073e4f1c1bb1208bb65a","slug":"91519650622-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में सुरेश व रक्षा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में सुरेश व रक्षा ने मारी बाजी
Updated Mon, 26 Feb 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
26 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेश में विभिन्न जगह ट्रायल लिए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय में पुरुष एवं कन्या छात्रावास की ओर से खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस, कैरम बोर्ड आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. नंदलाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एनसीसी के कैडेट ने मुख्यातिथि को सलामी दी। डॉ. नंदलाल शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाने का मौका मिलता है। महाविद्यालय में इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी करवाए जाएंगे। इस दौरान कैरम के सिंगल पुरुष वर्ग में अभिषेक, महिला सिंगल वर्ग वर्षा, मिक्स वर्ग में रमन और सुरभि प्रथम रहे। बैडमिंटन सिंगल पुरुष वर्ग में सुनील, महिला वर्ग में हिमानी, मिक्स में रोनित और जसमीन विजेता बने। टेबल टेनिस सिंगल पुरुष वर्ग में रोबिन आनंद, महिला वर्ग में अंजनी, मिक्स वर्ग में रोनित व जसमीन, 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में सुरेश, जबकि सौ मीटर महिला वर्ग में रक्षा राणा प्रथम रहीं। चेस में हेम प्रकाश, क्रिकेट में फायरफोक्स टीम ने ट्रॉफी जीती। मैन ऑफ दी मैच इंद्रदेव, मैन ऑफ दी टूर्नामेंट हेम प्रकाश, वूमेन ऑफ दी टूर्नामेंट जसमीन बनी। प्रतियोगिता में डायनामिक स्क्वायड हाउस सर्वश्रेष्ठ रहा। इस दौरान डॉ. राम सिंह, डॉ. अनूप कुमार, प्रीतम, रक्षा, डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. रघुवीर सिंह, रमेश कमल, डॉ. अशोक, डॉ. पंकज आदि मौजूद रहे।