{"_id":"5a0edc6f4f1c1b79548bdde5","slug":"91510923375-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग के लिए आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग के लिए आवाजाही पर रोक
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
rohtang
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली/उदयपुर। रोहतांग टॉप में ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल जाने व मनाली आने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। भारी बर्फबारी के बीच वाहनों समेत यात्रियों के फंसने की संभावना को देखते हुए लाहौल-स्पीति व कुल्लू जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। हालांकि कोकसर में बचाव दल के साथ स्थानीय लोगों ने वाहन छोड़ने को लेकर बहसबाजी की। जिस पर बाद में करीब एक बजे वाहन मनाली की तरफ छोड़े गए।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुलाबा और कोकसर से लाहौल व मनाली के लिए वाहन नहीं छोड़े जा रहे थे, जिस पर स्थानीय लोगों में रोष रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनाली की तरफ तीन वाहन छोड़े गए हैं। जबकि अन्य वाहनों पर मनाही लगा दी। रोहतांग में ताजा हिमपात के बाद वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। शुक्रवार को रोहतांग पास सहित सभी ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। मनाली सहित समूची घाटी मे हल्की हल्की रूक रूक कर बारिश होती रही। जिससे घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। रोहतांग के समीप लाहौल से मनाली आ रही एक एचआरटीसी बस फंसी हुई है। जबकि लोगों का पैदल आना-जाना जारी है। इधर, एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने बताया कि रोहतांग पर एक फुट ताजा हिमपात हो चुका है। रोहतांग की ओर जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अरविंद अवस्थी ने बताया कि 15 नवंबर से रोहतांग आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है।