फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भुंतर हवाई अड्डे का नहीं हो पाया विस्तारीकरण

भुंतर हवाई अड्डे का नहीं हो पाया विस्तारीकरण

Mon, 06 Nov 2017 09:54 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
भुंतर हवाई अड्डे का नहीं हो पाया विस्तारीकरण
विमान - फोटो : amarujala
खराहल (कुल्लू)। भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का मामला करीब दो दशकों से अधर में अटका पड़ा है। इसके विस्तार के लिए सियासी दल एक दूसरे के पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। वहीं केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार के नुमाइंदों में समन्वय नहीं होने से यह मामला धरातल पर नहीं उतरा है।
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र के चुने हुए आज तक के सांसद केंद्र की सरकार के समक्ष गंभीरता से मामला उठाने में विफल रहे हैं। ऐसे में आज तक विस्तार का मामला लटका हुआ है। कुल्लू के राजनीतिक परिदृश्य में यहां से कई नेता 40 वर्षों से राजनीति में कैबिनेट मंत्री तथा सांसद व विधायक तो बने, लेकिन पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस हवाई अड्डे का विस्तार करने में विफल ही रहे। एयरपोर्ट का रन वे छोटा होने के कारण बड़े जहाज लैंडिंग में मुश्किल होती है। जिससे कम संख्या में यात्री यहां पर पहुंच रहे हैं। वहीं, जहाज मेें कम यात्रियों के आने जानेे के कारण हवाई सफर भी देश के अन्य हवाई सफर से मंहगा है। कुल्लू विस क्षेत्र के तमाम नेता इस मामले को हल करने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन

घाटी के राज कमल, अमित ठाकुर, राजीव कुमार, सुशील भंडारी, चमन ठाकुर, भूप सिंह, इंद्र देव, चंद्र सेन ठाकुर, पंकज ठाकुर, देवराज नेगी, अशोक ठाकुर, गीता ठाकुर, निर्मला देवी और लता देवी आदि के अनुसार हवाई अड्डा कई दशक पूर्व बना है, लेकिन आज तक किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं इस का विस्तार नहीं किया है। इससे पर्यटन से जुड़े कारोबारियों समेत लोगों में काफी रोष है। हर बार चुनाव में लोगों को सियासी दल आश्वासन ही देते रहे हैं, लेकिन इस समस्या का निदान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू हवाई अड्डे का विस्तार कांग्रेस की उदासीन कार्य शैली के कारण नहीं हो पाया है। सरकार भूमि को उपलब्ध नहीं कर पा रही है। जिससे इस का विस्तार लटका पड़ा है। चुनाव जीतने के बाद इस का विस्तार के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रयास होंगे। - महेश्वर सिंह, प्रत्याशी भाजपा सदर कुल्लू

कुल्लू के एयरपोर्ट का विस्तार के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कुछ औपचारिकता पूरी करने में समय लग रहा है। सरकार के रिपीट होने के बाद तमाम औपचारिकता पूरी होने पर इस का विस्तारीकरण करने के प्रयास किए जाएंगे।- सुंदर सिंह ठाकुर, प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी सदर कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed