फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   22 जेबीटी पदों पर साक्षात्कार से होगी भर्ती

22 जेबीटी पदों पर साक्षात्कार से होगी भर्ती

Tue, 04 Jul 2017 10:36 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
22 जेबीटी पदों पर साक्षात्कार से होगी भर्ती
कुल्लू। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जेबीटी के पदों की भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी। इसके लिए साक्षात्कार 19 जुलाई को प्रात: 10 बजे से प्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय में लिए जाएंगे। इन पदों को अनुबंध आधार पर 8910 रुपये फिक्स प्रतिमाह के आधार पर भरा जाएगा। रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज होने वाले उम्मीदवार ही साक्षात्कार में हिस्सा ले सकेंगे। जिले के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इन जेबीटी अध्यापकों की तैनाती होने से स्कूलों में खाली चल रहे पद भरेंगे। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी सुचारु रूप से चल सकेगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनुबंध पर जनरल शहरी के लिए 5, जनरल एक्ससर्विसमैन 1, जनरल स्पोटर्स 1, जनरल फिजिकल हैंडीकैप 1, जनरल बीपीएल 2, एसटी एक्ससर्विसमैन 1, एससी जनरल-3, एससी बीपीएल-1, ओबीसी जनरल-2, ओबीसी एक्ससर्विसमैन-1 सहित कुल 22 सीटें भरी जानी हैं। बशर्ते कि अभ्यर्थी जमा दो में 50 प्रतिशत अंक तथा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से जेबीटी का दो साल का कोर्स और शर्ते पूरी करता हो। वहीं अभ्यर्थी को दसवीं, जमा दो सहित अन्य शिक्षण दस्तावेज, सर्टिफिकेट ऑफ टेट पास, रोजगार पंजीकरण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो भी काउंसलिंग के समय अपने साथ रखने होंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलवंत पठानिया ने कहा कि पात्र अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज और उनकी सत्यापित छाया प्रतियों को कार्यालय में 15 तारीख तक जमा करवाएं। 19 जुलाई को प्रात: 10 बजे साक्षात्कार में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित न होने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी भविष्य में उपरोक्त पदों के लिए मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed