फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   8.35 crore rupees will be spent on improvement work in the Akhara market.

Kullu News: अखाड़ा बाजार में 8.35 करोड़ से होंगे सुधार कार्य

Fri, 27 Feb 2026 11:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
8.35 crore rupees will be spent on improvement work in the Akhara market.
कुल्लू। भूस्खलन प्रभावित इनर अखाड़ा बाजार क्षेत्र में व्यापक सुधार कार्यों के लिए 8.35 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। सुधार कार्यों होने के बाद डर में जी रहे प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी। भूस्खलन के मलबे में दबने से पिछले साल यहां दस लोगों की जान चली गई थी। इनर अखाड़ा बाजार के स्थानीय निवासी लंबे समय से प्रशासन के समक्ष समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे थे। केंद्र की एक टीम भी मौके पर पहुंची थी और लोगों से बातचीत की थी।
विज्ञापन

भूस्खलन का कारण ऊपरी मठ क्षेत्र में अनियमित निर्माण और खराब जल निकासी प्रणाली थी। बारिश के दौरान लगातार रिसाव से पहाड़ी में भूस्खलन का खतरा और बढ़ जाता है। अब स्वीकृत राशि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

....
कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य की प्राथमिकता समिति ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। जल शक्ति विभाग को रिसाव हो रहे चेंबरों की तत्काल मरम्मत के भी निर्देश दिए हैं। मठ क्षेत्र में जल निकासी और सीवरेज प्रणाली के दीर्घकालिक समाधान के लिए एक व्यापक मूल्यांकन चल रहा है। इसके साथ वर्षा जल प्रबंधन के लिए एक अलग प्रस्ताव तैयार किया है। कार्यान्वयन के बाद पूरा इलाका काफी हद तक सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed