{"_id":"5cb33d20bdec22146555a19a","slug":"81555250464-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मानली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के क्लाथ स्थित इंडो स्विस बुद्धिस्ट स्कूल में रविवार को वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने साल भर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने वालों को पुरस्कृत किया।
समारोह में मेधावी तेंजिन ओजर, आयुष कुमार, तेंजिन टशी, करमा जिग्डोल, खुशबू ठाकुर, मनीष कुमार, साहिल कुमार, रिग्जिन डोलमा, छेरिंग दोरजे, करमा छेरिंग, रिग्जिन फालमो, अंजली शर्मा, सोनम अंगमो, छेरिंग नमग्याल, छेरिंग लामो, लविश कुमार को नवाजा। शिक्षा और वॉलीबाल में गांधी हाउस, कबड्डी में गांधी हाउस, खो-खो में रबत्न हाउस, बैडमिंटन में बुद्धा हाउस को नवाजा। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है वे बच्चों के सर्वांगीण विकास की कोशिश करें। देश के मजबूत भविष्य के निर्माण का दायित्व शिक्षकों और अभिभावकों पर ही होता है। ऐसे में विद्यार्थियों को संस्कार युक्त शिक्षा दी जानी चाहिए। मंत्री ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। इस मौके पर युवराज बोध, मुकेश के साथ स्कूल के अध्यापक मौजूद रहे।