{"_id":"5ca21220bdec22143f75850e","slug":"81554125344-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस तस्करी का आरोपी भेजा रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस तस्करी का आरोपी भेजा रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पतलीकूहल (कुल्लू)। दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चरस तस्करी के बारे में पूछताछ कर रही है।
आरोपी से मिल रहे सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। इस सिलसिले में चरस तस्करी से जुड़े कुछ लोग पुलिस के रडार पर आ रहे हैं। बता दें कि पुलिस ने रविवार को नेरी-फोजल रोड पर राशरदी गांव के पास वाहन में सवार एक आरोपी के कब्जे से दो किलो चरस की खेप पकड़ी थी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एएसपी कुल्लू राजकुमार चंदेल ने बताया कि चरस तस्कर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। लेकिन चरस के काले कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है।