फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   24 दिसंबर की रात को मनाली में चुनी जाएगी क्रिसमसा क्वीन

24 दिसंबर की रात को मनाली में चुनी जाएगी क्रिसमसा क्वीन

Sun, 23 Dec 2018 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
24 दिसंबर की रात को मनाली में चुनी जाएगी क्रिसमसा क्वीन
मनाली में आज शाम चुनी जाएगी क्रिसमस क्वीन
विज्ञापन

पर्यटन निगम के होटलों के साथ निजी होटलों में होंगे कार्यक्रम
कुल्लवी नाटी से होगा मनाली आने वाले पर्यटकों को स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। क्रिसमस ईव के लिए हिमाचल पर्यटन निगम और मनाली के निजी होटल सज कर तैयार हैं। क्रिसमस केे लिए मनाली में सैलानियों में आमद बढ़ रही है। क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए सरकारी होटलों के साथ निजी होटलियरों ने कई तरह के कार्यक्रम तय किए हैं। मनाली के क्लब हाउस में 24 दिसंबर की रात को पर्यटन विकास निगम क्रिसमस क्वीन चुनेगा। इसके अलावा कई अन्य स्पर्धाएं भी होंगी।

हिमाचल पर्यटन निगम के डीजीएम मनाली अरिंवद सैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिमाचल पर्यटन निगम की ओर से क्रिसमस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पर्यटकों का स्वागत कुल्लवी टोपी पहनाकर होगा। इसके अलावा सैलानियों के मनोरंजन के लिए कुल्लवी नाटी भी डाली जाएगी। साथ हीं लैमन डांस, वैलून डांस, पेपर डांस का भी आयोजन होगा। इसमें अव्वल रहने वाले प्रतिभागी पर्यटकों को पुरस्कृत किया जाएगा। 24 दिसंबर शाम को केक काट कर क्रिसमस ईव मनाई जाएगी। मनाली के होटल संचालक सतीश चौहान, पुनित, विवेक कपूर, सुशील ने बताया कि निजी होटलियरों की ओर से किसमस ईव के लिए अपने होटलों को पूरी तरह से सजा दिया है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनपू राम ठाकुर ने बताया कि मनाली के निजी होटलों में भी सैलानियों के मनोरंजन के लिए अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहा है। लाइव म्यूजिक के साथ डीजे और कुल्लवी नाटी का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा कि क्रिसमस को लेकर मनाली के पर्यटन कारोबार में गति पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed