{"_id":"5bf7fedebdec22417c728379","slug":"81542979294-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह साल बाद पिता, पुत्र का भव्य मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह साल बाद पिता, पुत्र का भव्य मिलन
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
देव मिलन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। बिजली महादेव और सिमसा कार्तिक स्वामी का मिलन बारह वर्ष बाद ऐतिहासिक मंदिर बिजली महादेव में शुक्रवार को हुआ। बताया जा रहा है कि कार्तिक स्वामी बारह साल के बाद अपने पिता से मिलने पहुंचे हैं।
कार्तिक स्वामी मंदिर में शनिवार को यज्ञ का आयोजन करेंगे। यहां दोनों के पुरोहितों की ओर से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ को पूर्ण किया जाएगा। कार्तिक स्वामी रविवार को भ्रैण के लिए रवाना होंगे। इसके बाद देवता जिया होते हुए रघुनाथ के मंदिर में पहुंचेंगे। बिजली महादेव कमेटी के सचिव हेम राज शर्मा ने बताया कि बिजली महादेव भ्रैण से शाम को अपने देवालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोनों देवताओं का स्वागत सैकड़ों देवलुओं और श्रद्धालुओं ने फूल और धूप के साथ किया। बिजली महादेव के कारदार अमर नाथ ने बताया दशहरा के बाद बिजली महादेव भ्रैण में ही अपने देवालय में विराजमान रहे। कुछ दिन पहले महादेव यहां से छमाणी नारायण के मंदिर प्रतिष्ठा में भाग लेने गए थे। उसके बाद देवता का रथ दोबारा भ्रैण में ही था। देवता को शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद अपने देवालय स्थित मथान में लाया। यहां कार्तिक स्वामी और बिजली महादेव का भव्य मिलन देव विधि अनुसार हुआ। कार्तिक स्वामी के कारदार युवराज ने बताया कि देवता के आदेश के अनुसार बिजली महादेव मंदिर में शनिवार को यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार को देवता भ्रैण के लिए रवाना होंगे।