{"_id":"5ba792a1867a557ecc327cda","slug":"81537708705-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएंडवी के जिला संघ के चुनाव 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएंडवी के जिला संघ के चुनाव 30 को
Updated Sun, 23 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूली (कुल्लू)। राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की आम सभा 30 सितंबर को होगी। इसमें डीएलएड का प्रशिक्षण ले रहे अध्यापकों के लिए छुट्टियों की मांग की जाएगी।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में जिला कूल्लू में सीएंडवी संघ की आम सभा जिला परिषद भवन में आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। जिला प्रधान गोविंद ठाकुर ने सभी खंड के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों व सीएंडवी अध्यापकों से आम सभा में उपस्थित होने का आग्रह किया है। संघ के जिला प्रधान गोविंद ठाकुर, महासचिव गणेश शासनी व कोषाध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि 25 जुलाई को शिक्षा सचिव एवं शिक्षा मंत्री के साथ हुई बैठक में संघ ने डीएलएड कर रहे शिक्षकों को विशेष अवकाश की मांग की थी, जिसे सरकार ने माना था। लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी नहीं की। भाषा व शास्त्री अध्यापकों की टीजीटी का दर्जा तथा मिडल स्कूलों में कला व शारीरिक अध्यापकों के पद स्वीकृत करने के लिए भी संघ मांग कर रहा है।