फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पिरड़ी में बारिश के बावजूद डटे रहे ग्रामीण, बंद रखी सड़क

पिरड़ी में बारिश के बावजूद डटे रहे ग्रामीण, बंद रखी सड़क

Sat, 22 Sep 2018 07:08 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
पिरड़ी में बारिश के बावजूद डटे रहे ग्रामीण, बंद रखी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मौहल (कुल्लू)। पिरड़ी में डंपिंग साइट विवाद को लेकर ग्रामीणों का आठवें दिन भी विरोध जारी रहा। बारिश के बावजूद ग्रामीणों ने डंपिंग साइट जाने वाली सड़क को बंद रखा। हालांकि शनिवार को बारिश के चलते ग्रामीणों को मुश्किलें का सामना भी करना पड़ा। इसके बाद भी ग्रामीण सड़क से नहीं हटे। लेकिन डंपिंग साइट में कूड़े के विरोध को लेकर स्थानीय लोग कायम हैं।

हिमालयन पर्यावरण समिति के गुमान सिंह व हिमालयन एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन सोसाइटी के अभिषेक रॉय भी एनजीटी में अलग से अवमानना की याचिका डालेंगे। समिति ने एनजीटी में समिति का पक्ष रखने के लिए अधिवक्ता नियुक्त किया है। समिति के सदस्य राजीव शर्मा ने कहा कि समिति अब नगर परिषद कुल्लू से डंपिंग साइट में सूचना के अधिकार के तहत पिछले तीन वर्षों के खर्च का ब्यौरा मांगेगी। समिति सदस्य राजेश ने कहा कि मुताबिक पिरड़ी में कूड़ा डंप करने नहीं दिया जाएगा। समिति का हर सदस्य इसके लिए जोश के साथ डटा है। गौर रहे कि लोग पिरड़ी की डंपिंग साइट में कूड़ा न फेंके जाने का विरोध कर रहे हैं। मामले को आठ दिन बाद भी प्रशासन व नगर परिषद नहीं सुलझा पाया है। अधिकारी भी मौके पर जाने से कतरा रहे हैं। प्रशासन की ओर से पिरड़ी में धारा 144 लागू की गई है। लेकिन ग्रामीण शांतिपूर्वक एनजीटी के आदेश प्रशासन से लागू करवाने के लिए लामबंद हैं। वन अधिकार समिति के पास एनजीटी के आर्डर हैं। एनजीटी के आदेशों के आगे प्रशासन व नगर परिषद लाचार हैं। उधर, सोमवार को हिमालयन पर्यावरण नीति अभियान संस्था की ओर से एनजीटी में प्रशासन, नगर परिषद पर एनजीटी के आदेशों की अवमानना की शिकायत दर्ज की जाएगी। प्रधान जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि लड़ाई लंबी भी चलेगी तो भी डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीणों व बच्चों की सेहत से जुड़ा मुद्दा है। इसे किसी भी सूरत में कमजोर नही पड़ने दिया जाएगा। सदस्य अनिल कांत शर्मा ने कहा कि एनजीटी के बार काउंसिल के प्रधान से इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई है। वह समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed