फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   स्कूल परिसर के आसपास नशाखोरों पर रखेंगे नजर

स्कूल परिसर के आसपास नशाखोरों पर रखेंगे नजर

Fri, 06 Jul 2018 09:26 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
स्कूल परिसर के आसपास नशाखोरों पर रखेंगे नजर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू पुलिस की पांच टीमें स्कूल परिसरों के आसपास नशे के सौदागरों पर नजर रखेंगीं। कुल्लू, मनाली, बंजार, आनी व भुंतर इलाकों में पुलिस इनपुट इकट्ठा कर थाना तक सूचना पहुंचाएगी। इसके बाद पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। सहभागिता हमारी और आपकी कार्यक्रम के तहत पुलिस को गुप्त रूप से कई महत्वपूर्ण सूचनाएं मिल रही हैं।
आजकल स्कूली बच्चे नशे के चपेट में आ रहे हैं। स्कूल परिसरों के आसपास ही नशे के सौदागर सक्रिय होकर नशे की खेप बच्चों तक पहुंचा रहे हैं। इस पर अब पुलिस सक्रियता से कार्रवाई करेगी। इसमें स्थानीय लोगों समेत जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके। सूचना पर थाना की टीम आगामी कार्रवाई करेगी। युवाओं को नशे के दलदल में फंसाने वाले नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस इन दिनों होमवर्क में जुटी हुई है। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जिला के पांच स्थानों में स्कूल परिसरों के आसपास नशे पर निगरान व इनपुट जुटाने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


कुल्लू में ऑपरेशन हेरोइन शुरू
कुल्लू पुलिस ने जिला में ऑपरेशन हेरोइन शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने छोटे मामलों पर भी सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मेडिकल स्टोर संचालकों से मिलकर इंजेक्शन से नशा करने वालों पर शिकंजा कसेगी और नशे के सौदागरों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध युवक
कुल्लू पुलिस ने शहर के एक मेडिकल स्टोर में इंजेक्शन सिरिंज खरीदने आए संदिग्ध को पकड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे दबोचा। हाल ही में बंदरोल में भी एक युवती को सिरिंज का इस्तेमाल करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा था। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर अब पुलिस इस संबंध में सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed