{"_id":"5b1ab0ed4f1c1bca228b485a","slug":"81528475885-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल प्रतियोगिता में डीएवी मनाली का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल प्रतियोगिता में डीएवी मनाली का दबदबा
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वालीबॉल प्रतियोगिता में
डीएवी मनाली का दबदबा
अब जिला स्तर की प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में खंड स्तरीय वालीबॉल खेल प्रतियोगिता (अंडर-19) का आयोजन किया गया। वालीबॉल प्रतियोगिता में क्षेत्र की 24 टीमों ने भाग लिया। जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली के छात्रों ने क्षेत्रिय स्तर पर वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 29 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में किया जाएगा।
प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में मुख्य अतिथि अधिवक्ता सुनील कुमार ने टीम के सभी सदस्यों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने विजयी छात्रों के साथ विद्यालय के सभी छात्रों को कहा कि कड़ी मेहनत से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से विजयी छात्रों, उनके अभिभावकों और खेल अध्यापक को हार्दिक बधाई दी तथा आगे भी इसी प्रकार अच्छे प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।