फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ग्लोबल वार्मिग से सदानीर नालों का अस्तित्व खतरें में

ग्लोबल वार्मिग से सदानीर नालों का अस्तित्व खतरें में

Tue, 05 Jun 2018 07:48 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
ग्लोबल वार्मिग से सदानीर नालों का अस्तित्व खतरें में
ग्लोबल वार्मिंग से सदानीर
विज्ञापन

नालों का अस्तित्व खतरे में
नालों में बह रहा पानी सूखा, बावड़ियों का वजूद मिटा
प्राकृतिक जल सूखने के कारण पर्यावरणविद हुए चिंतित
अमी चंद भंडारी
कुल्लू/खराहल।जिला के कई प्राकृतिक स्रोत सूखने से पेयजल की किल्लत महसूस की जा रही है। हालांकि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग उठाऊ जल योजना के तहत दर्जनों पंचायतों को पेयजल मुहैया करवाया है। बावजूद इसके हर समय बहने वाला जल अपने-अपने गांव के नालों और बावड़ियों में अब लोगों को उपलब्ध नहीं हो रहा है।
प्राकृतिक जल स्रोत सूखने के पीछे पर्यावरण वैज्ञानिक ग्लोबल वार्मिंग और विकास के नाम पर पेड़ों का अंधाधुंध कटान, समय पर बर्फबारी और बारिश न होना इसका मुख्य कारण मान रहे हैं। धार्मिक स्थल बिजली महादेव की बावड़ी सूख गई है। पुईद माता जगन्नाथी की बावड़ी भी सूखने के कगार पर है। ज्वाणी महादेव की बावड़ी में बहुत कम ही रह गया है। शराउगी, बराधा, दाहठ, तानी और घराकड़ आदि गांव की बावड़ियों का अस्तित्व ही मिटा है।
विज्ञापन

देवी-देवता कारदार संघ के सलाहकार झाबे राम ठाकुर के अनुसार एक दशक पूर्व इन बावड़ियों में एक इंच से भी ज्यादा पानी होता था। 85 वर्षीय रामनाथ ठाकुर कहते हैं कि थरमाण नाले में इतना पानी था कि यहां पर धान की खेती होती थी। मौहल नाले के पानी से भी धान उगाया जाता था। सेउबाग, ज्वाणी, छथौल नाला, काईस तथा राउगी सहित जिला के अन्य क्षेत्रों के सदानीर नालों का पानी काफी कम हो गया है। यहां पर घराट घूमते थे और लोग गेहूं पीसते थे। मगर अब यहां पर 70 प्रतिशत पानी कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल वार्मिंग का नतीजा: डॉ. सावंत
जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण एवं विकास संस्थान मौहल प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसएस सावंत कहते हैं कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेश्यिर लगातार पिघल रहे हैं। प्राकृतिक जलस्रोतों के यह मुख्य स्रोत है। प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण वनों का आकार घट रहा है। समय पर बर्फबारी और बारिश न होने से प्राकृतिक स्रोत रिजार्च नहीं हो पा रहे हैं। पेड़ों को अधिक से अधिक संख्या में रोपित करना चाहिए। सरकार व सामाजिक संस्थाओं, पंचायत स्तर पर और महिला मंडल, युवा मंडल को भी सहयोग करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed