{"_id":"5afc5c904f1c1bd1408b5c5a","slug":"81526488208-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल का दौरा पडने से कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल का दौरा पडने से कारोबारी की मौत
Updated Wed, 16 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल का दौरा पड़ने से कारोबारी की मौत
ढालपुर में दुकान चलाता था दिल्ली का युवक
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। जानकारी के अनुसार युवक मंगलवार रात को ढालपुर में आया था। इस दौरान उसके सीने में जोर का दर्द हुआ। जिसके बाद उसके अन्य लोगों ने उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। बुधवार सुबह पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार के लोगों को सौंपा दिया है।
मृतक युवक की पहचान (33 वर्षीय) अमन सेठी पुत्र विजय कुमार सेठी गली नंबर तीन महावीर नगर नई दिल्ली के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई सालों से जिला मुख्यालय ढालपुर के लोअर ढालपुर में कपड़े की दुकान चलाता है। बुधवार को लोअर ढालपुर के कई दुकानदारों ने कारोबारी की मौत के शोक पर अपनी दुकानों को बंद रखा। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। युवक की मौत के कारणों को पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर लगेगा।