{"_id":"5aae94fb4f1c1b690e8b5258","slug":"81521390843-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारशा और सरसेई में जवाड़ी मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारशा और सरसेई में जवाड़ी मेला आज से
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारशा और सरसेई में
जवाड़ी मेला आज से
मेले में देव नृत्य और महिला नाटी होगी आकर्षक
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। ऊझी घाटी के पारशा और सरसेई गांव में 19 मार्च से जवाड़ी मेलों का शुभारंभ होगा। चैत्र मास में परशा में देवता वीरनाथ के जन्म दिन के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय मेला मनाया जाता है। मेले में खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मेले में देवता शांडिल्य ऋषि भी भाग लेंगे।
वहीं सरसेई का जवाड़ी मेला 19 से 21 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले में देव नृत्य के साथ महिलाओं की कुल्लवी नाटी प्रतियोगिता, वालीबॉल और कबड्डी के मुकाबले भी होंगे। मेला कमेटी प्रधान किशोर कुमार और पंचायत प्रधान फतेह चंद ने बताया कि मेले का शुभारंभ 19 मार्च को पूर्व डीआईजी शेर सिंह ठाकुर करेंगे। वहीं 20 को होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर शामिल होंगे। मेले में माता खंडासन, बासुकी नाग, प्यूली नाग, वीर नाथ, माता कोटली, माता नीलासुरी भी भाग लेंगे। 19 मार्च को महिलाओं की नाटी प्रतियोगिता और 20 और 21 को खेलों का आयोजन होगा।