{"_id":"5a3523f84f1c1b9f678c1a62","slug":"81513432056-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कोठी में बर्फ का दीदार कर सकेंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कोठी में बर्फ का दीदार कर सकेंगे सैलानी
Updated Sat, 16 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
Rohtang snowfall
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला शनिवार को सैलानियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। बीआरओ ने पलचान से आगे सोलंगनाला को जोड़ने वाली सड़क से बर्फ हटाकर इसे खोल दिया है। शनिवार को देशभर के कई हिस्सों से सैर सपाटे को आए पर्यटकों ने सोलंगनाला पहुंचकर खूब मस्ती की।
शनिवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम आमतौर पर साफ रहा। ऐसे में पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग के साथ बर्फ में अन्य साहसिक गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया। पर्यटकों ने एक दूसरे पर बर्फ के गोले फेंकने के साथ फोटोग्राफी और सेल्फी भी ली और अपने सैर सपाटे को यादगार बनाया। अब पर्यटकों के लिए कोठी को भी खोला जा रहा है। रविवार से पर्यटक कोठी में भी बर्फ का दीदार कर सकेंगे। प्रशासन ने पर्यटकों को संवेदनशील व खतरे वाली जगहों पर न जाने की हिदायत दी है।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों हुई ताजा बर्फबारी से मनाली के साथ स्टे स्नो प्वाइंट बर्फ से लकदक हो गए हैं और देशभर से सैलानियों ने भी कुल्लू-मनाली का रूख कर दिया है। मनाली में बर्फ के दीदार को पहुंच रही पर्यटकों की भीड़ से होटल कारोबारी में गदगद हो उठे हैं। एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने कहा कि मौसम खुल गया है ऐसे में पर्यटकों के लिए सोलंगनाला को खोल दिया है। उन्होंने कहा कि मनाली प्रशासन पर्यटकों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और इसके लिए सोलंगनाला में पुलिस को भी तैनात किया है।