फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   70 ढाबा संचालकों को थमाए सुधार नोटिस

70 ढाबा संचालकों को थमाए सुधार नोटिस

Sat, 29 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
70 ढाबा संचालकों को थमाए सुधार नोटिस
कुल्लू। जिला में चल रहे होटल, रेस्तरां और ढाबों में सफाई और मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया को पूरा नहीं करने वाले संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कस दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-21 में मेडिकल फिटनेस और अन्य खामियों को लेकर विभाग ने 70 ढाबा संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

एनएच-21 पर चल रहे इन ढाबों संचालकों की ओर से स्वास्थ्य विभाग को यहां काम करने वाले वर्करों के मेडिकल फिटनेस का अपडेट नहीं मिला। इसके अलावा ढाबों में सफाई को लेकर भी खामियां पाईं। ढाबों में काम करने वाले वर्करों के मेडिकल फिटनेस अपडेट की प्रक्रिया सालाना दोहरानी होती है। फूड सेफ्टी स्टेंडर्ड एक्ट-2006 के तहत ढाबा संचालकों को अपने यहां काम करने वाले वर्करों का मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया को पूरा करना होता है।
विज्ञापन

जिस पर नामित अधिकारी भविता टंडन ने दबिश देकर ढाबों में जायजा लिया। इस दौरान कई ढाबों में खामियां पाई गई। कोताही बरतने पर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 70 ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किए। विभाग के नामित अधिकारी ने नोटिस के माध्यम से मेडिकल करवाने व स्वच्छता रखने की चेतावनी दी है। रिपोर्ट न पेश करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में नामित अधिकारी भविता टंडन ने कहा कि एनएच 21 पर चल रहे 70 ढाबा संचालकों को सुधार ोटिस जारी किए गए हैं। सुधार नोटिस के माध्यम से ढाबा संचालकों को खामियों को दूर करने को कहा गया है। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed