{"_id":"595bcb094f1c1bb4378b4629","slug":"81499187977-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू शहर में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को देगा 4जी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू शहर में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को देगा 4जी सुविधा
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। देश की अन्य कंपनियों की तर्ज पर बीएसएनएल कुल्लू शहर में भी ग्राहकों को 4जी की सुविधा प्रदान करने जा रहा है। बीएसएनएल के कुल्लू शहर में 3जी टावरों को 4जी में बदला जाएगा। इसके लिए बीएसएनएल ने टेंडर कर दिए हैं। अक्तूबर से पहले 4जी का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद बीएसएनएल कुल्लू शहर में ग्राहकों को 4 जी की सुविधा देगा। अभी तक बीएसएनएल की ओर से कुल्लू और लाहौल स्पीति में 3जी की सेवाएं दी जा रही हैं, लेकिन अब जल्द पूरे शहर में बीएसएनएल 4जी सेवा प्रदान करेगा। 4जी सुविधा मिलने से ग्राहकों को इसका सीधा फायदा होगा। एक ओर बीएसएनएल ने अपना 4जी प्लान सस्ता कर दिया है। ऐसे में 4जी सेवाएं शुरू होने के बाद बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, शहरवासी रितेश जंबाल, मोहर शर्मा, संतोषी शर्मा और रुचिका ने कहा कि बीएसएनएल के ग्राहक भी 4जी सेवा का आनंद ले सकेंगे। वर्तमान में फोरजी के मुकाबले थ्रीजी की स्पीड कम होने से कई बार दिक्कतें आती हैं। उधर, इस संबंध में भारत संचार निगम लिमिटेड के टीडीएम एलडी नेगी ने कहा कि कुल्लू शहर में उपभोक्ताओं को बीएसएनएल जल्द 4जी की सुविधा प्रदान करने जा रहा है। इसके लिए निगम ने टेंडर कर दिए हैं। इसी वर्ष अक्तूबर तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य है। बीएसएनएल ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
वर्तमान में कुल्लू शहर में जियो के अलावा एयरटेल का 4जी नेटवर्क चल रहा है। दोनों कंपनियों को टक्कर देने के लिए अब बीएसएनएल भी शहर में अपने उपभोक्ताओं को 4जी नेटवर्क प्रदान करने जा रहा है। वर्तमान में बीएसएनएल कई सस्ते वॉयस प्लान समेत आकर्षक डाटा प्लान लांच कर रहा है।
विज्ञापन
वर्तमान में कुल्लू शहर में जियो के अलावा एयरटेल का 4जी नेटवर्क चल रहा है। दोनों कंपनियों को टक्कर देने के लिए अब बीएसएनएल भी शहर में अपने उपभोक्ताओं को 4जी नेटवर्क प्रदान करने जा रहा है। वर्तमान में बीएसएनएल कई सस्ते वॉयस प्लान समेत आकर्षक डाटा प्लान लांच कर रहा है।
विज्ञापन