फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   खराब सड़कों से कैसे मंडियों में पहुंचेगा सेब

खराब सड़कों से कैसे मंडियों में पहुंचेगा सेब

Sun, 11 Jun 2017 09:31 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खराब सड़कों से कैसे मंडियों में पहुंचेगा सेब
कुल्लू। जिला कुल्लू में अगले महीने सेब सीजन शुरू हो जाएगा। लेकिन, जिले में करीब दो सौ सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। ऐसे में बागवानों की चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। पहले से ही ओलावृष्टि व अंधड़ से भारी नुकसान का सामना कर चुके बागवानों को अब अपने उत्पाद मंडियों में पहुंचाना भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

घाटी में ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों में तब्दील सड़कों से आम लोग और पर्यटक भी परेशान हैं। कहीं गड्ढे तो कहीं दलदल में बदली सड़कों पर पैदल सफर करना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि सेब सीजन से पहले लोनिवि ने 12 करोड़ की लागत से 120 किलोमीटर की चार दर्जन सड़कों की टारिंग करनी है। लेकिन, कुल्लू घाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण यह काम शुरू नहीं हो पा रहा है। जून माह आधा बीत गया, ऐसे में सड़कों की हालत कब सुधरेगी, यह कहना मुश्किल। ऐसे में बागवानों की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान करशैईगाड़ फौजी लाल शर्मा, बागवान रमेश ठाकुर, तिलक राज, पूर्ण शर्मा, दलीप चंद, गंगा राम, खेम राज, दीवान सिंह, रंजीत राठौर, आलम चंद, हीरा लाल ने कहा कि सड़कों की हालत इतनी दयनीय है कि वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल भरा हो गया है। उन्होंने 13 किलोमीटर राणाबाग-काड़ीबाग-घुहाटन सड़क का जिक्र करते हुए कहा कि सड़क दलदल में बदल गई है। लेकिन लोनिवि कुछ भी नहीं कर रहा है। बागवानों का कहना है कि सेब सीजन सिर पर है और सड़कों की हालत में कोई भी सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार, नेताओं औक लोनिवि को इस और ध्यान देने की जरूरत है। नहीं तो लोगों को सड़कों पर उतरने को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम बन रहा बाधा
लोनिवि कुल्लू के अधीक्षण अभियंता ललित भूषण ने कहा कि बारिश से सड़कों की टारिंग नहीं हो पा रही है। विभाग ने कई जगहों पर सड़कों को पक्का करने का काम शुरू किया है, परंतु मौसम बार-बार रोड़ा बनता जा रहा है।


इन जगहों पर अधिक समस्या
लगवैली, खराहल, मणिकर्ण, सैंज, तीर्थन घाटी, तीन कोठी, ऊझी घाटी के साथ बाह्य सराज की रघुपुर घाटी,जाबन, नित्थर, अरसू, बागीपुल तथा निरमंड में सड़कों हालत सबसे ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed