फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   80 percent less business of Gucci in the fair

मेले में गुच्छी का 80 फीसदी कारोबार कम

Thu, 19 May 2022 09:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
80 percent less business of Gucci in the fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जिभी (कुल्लू)। गुच्छी के कारोबार के लिए विख्यात बंजार मेले में पहली बार व्यापारियों को ढूंढने से भी गुच्छी नहीं मिल रही है। इसका असर बंजार मेले पर पड़ा है। इस साल गुच्छी का 80 फीसदी तक कारोबार कम हुआ है।

प्राकृतिक रूप से उगने वाली गुच्छी सूखे के कारण लोगों को पहले की तरह इस बार जंगलों में नहीं मिल पाई है। बंजार क्षेत्र में हर साल मार्च और अप्रैल में लोग बड़े पैमाने पर गुच्छी को जंगल में तलाश करने जाते हैं। इसका असर बंजार मेले में आए गुच्छी के व्यापारियों पर देखने को मिला। इससे क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी पर भी असर पड़ा है। लोग गुच्छी कम मिलने से मेले में सजी दुकानों से खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। गुच्छी व्यापारी बेली राम का कहना है कि वह हर वर्ष आठ से दस क्विंटल गुच्छी खरीदते थे, मगर इस बार वह सिर्फ दो क्विंटल भी नहीं खरीद पाए हैं। इस बार भी बंजार मेले में 9000 रुपये किलो के हिसाब गुच्छी खरीद रहे हैं। व्यापारी गुमत राम का कहना है कि बंजार मेला पहली बार मंदा रहा है, जो लोग दस किलो गुच्छी लेकर आते थे, वह अब किलो व आधा किलो ही लेकर आ रहे हैं। गुच्छी के थोक व्यापारी मोहर सिंह का कहना है उनका लक्ष्य 40 से 50 क्विंटल गुच्छी लेने का रहता है। बंजार मेले में इस वर्ष कारोबार मंदा ही रहा है। गुच्छी के कारोबार का असर बंजार मेले पर भी पड़ा है। राम प्यारी, बिमला देवी, मोहर सिंह तथा निका राम ने कहा कि उन्होंने दो माह तक गुच्छी की तलाश की, लेकिन सूखे से गुच्छी ढूंढने से भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed