{"_id":"68c45706ad37ad69dd0d867a","slug":"8-quintals-of-ration-delivered-to-the-villages-of-sainj-valley-kullu-news-c-89-1-klu1002-156893-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज घाटी के गांवों में पहुंचाया 8 क्विंटल राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज घाटी के गांवों में पहुंचाया 8 क्विंटल राशन
Fri, 12 Sep 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का काम जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राशन पहुंचाने का कार्य जारी है। शुक्रवार को प्रशासन ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों तक 8 क्विंटल राशन पहुंचाया।
इनमें रैला़ और शरण में ग्रामीणों तक 4 क्विंटल और देवगढ़ गोही के लिए भी 4 क्विंटल राशन सिर पर ढोकर पहुंचाया गया। इसके साथ ही सेरी और रुआड़ क्षेत्र के गांवों के लिए भी राशन की 60 क्विंटल आपूर्ति की गई।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित होने से इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। ऐसे में प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों और प्रशासनिक टीम की मदद से जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक राशन पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि दुर्गम और आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक राहत और सहायता पहुंचाने का कार्य लगातार जारी रहेगा ताकि ग्रामीणों को कठिनाइयों से राहत मिल सके।
--