फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   8 electric transformers restored, buses still stuck on 19 roads

Kullu News: बिजली के 8 ट्रांसफार्मर बहाल, अभी भी 19 सड़कों पर थमे बसों के पहिये

Sun, 29 Jun 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 29 Jun 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
8 electric transformers restored, buses still stuck on 19 roads
सौ से ज्यादा पेयजल योजनाओं को अस्थायी तौर पर बहाल कर चुका है विभाग
विज्ञापन

कुल्लू में परिवर्तनशील बना मौसम, सुबह बारिश के बाद धूप खिलने से बढ़ी उमस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में मौसम का मिजाज परिवर्तनशील बना हुआ है। शनिवार रात को कुल्लू में बारिश हुई। रविवार सुबह भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा। बिजली बोर्ड ने सैंज में बाधित लगभग बिजली के ट्रांसफार्मरों को अब बहाल कर दिया है।
जीवानाला, हुरला नाला में बादल फटने से करीब 50 ट्रांसफार्मर बाधित हो गए थे। अब शिलागढ़ में सिर्फ 7 ट्रांसफार्मर सुचारू करना बाकी रह गया है। आठ ट्रांसफार्मरों को बिजली बोर्ड ने बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

बंजार डिविजन की 12 सड़कें, कुल्लू डिविजन में 5, निरमंड की दो सड़कों सहित कुल 19 सड़कें बंद हैं। हालांकि, 100 से अधिक पेयजल योजनाओं को दो दिन पहले ही जल शक्ति विभाग की ओर से अस्थायी तौर पर बहाल किया गया था। जल प्रवाह में वृद्धि के कारण पार्वती-2 जलविद्युत परियोजना के पुलगा बांध से शुक्रवार को अतिरिक्त 34 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। इस कारण पार्वती नदी में कुल डिस्चार्ज 318+34=352 क्यूमेक्स रहा। अतिरिक्त पानी छोड़ने से पार्वती नदी उफान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद सुबह 9:00 बजे मौसम खुला और हल्की धूप खिली। धूप खिलने से लोगाें को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, ब्यास और पार्वती नदी सहित नालों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। मानसून की दस्तक के साथ ही नदी-नाले उफान पर हैं। रविवार को सरवरी खड्ड का पानी भी काफी बढ़ा हुआ देखने को मिला। लगघाटी की तरफ बारिश के चलते सरवरी खड्ड में पानी बढ़ा हुआ था।


उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि आम जनता, पर्यटकों, श्रमिकों से आग्रह किया गया है कि वे पार्वती नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी पर रहें। होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे, कैंप, टैक्सी ड्राइवर भी पर्यटकों को पार्वती नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed