{"_id":"6817976ddbd72fb1940f37d4","slug":"778-candidates-appeared-for-neet-exam-in-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1015-146874-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में 778 अभ्यर्थियों ने दी नीट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में 778 अभ्यर्थियों ने दी नीट की परीक्षा
Sun, 04 May 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 04 May 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू कालेज में नीट की लिखित परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी ।-संवाद
अभ्यर्थियों को कड़ी सुरक्षा और जांच के बाद मिला परीक्षा केंद्रों में प्रवेश
एनटीए ने बनाए थे दो परीक्षा केंद्र, बाहरी लोगों के प्रवेश पर थी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को नीट की परीक्षा करवाई। कुल्लू में 778 अभ्यर्थियों ने नीट की परीक्षा दी। इसके लिए एनटीए ने जिले में दो केंद्र बनाए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के लिए जिले से 803 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 778 ने उपस्थिति दर्ज करवाई। अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए एनटीए ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और दस किलोमीटर दूर जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में परीक्षा केंद्र बनाए थे। इनमें दोपहर 02:00 से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा हुई।
परीक्षा में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। अभ्यर्थियों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सुबह 11:00 बजे ही केंद्रों में बुलाया गया था। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रही। परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों और अभ्यर्थियों को मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग करने पर भी पाबंदी रही। महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में 528 में 510 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहें। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि जेवीएन में 275 में 268 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।--
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीए ने बनाए थे दो परीक्षा केंद्र, बाहरी लोगों के प्रवेश पर थी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को नीट की परीक्षा करवाई। कुल्लू में 778 अभ्यर्थियों ने नीट की परीक्षा दी। इसके लिए एनटीए ने जिले में दो केंद्र बनाए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के लिए जिले से 803 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 778 ने उपस्थिति दर्ज करवाई। अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए एनटीए ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और दस किलोमीटर दूर जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में परीक्षा केंद्र बनाए थे। इनमें दोपहर 02:00 से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा हुई।
विज्ञापन
परीक्षा में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। अभ्यर्थियों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सुबह 11:00 बजे ही केंद्रों में बुलाया गया था। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रही। परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों और अभ्यर्थियों को मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग करने पर भी पाबंदी रही। महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में 528 में 510 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहें। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि जेवीएन में 275 में 268 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन