फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   77 roads including NH closed, rivers and streams in spate, people spent the night awake

Kullu News: एनएच समेत 77 सड़कें बंद, उफान पर नदी-नाले, जागकर कटी लोगों की रात

Thu, 31 Jul 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 31 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
77 roads including NH closed, rivers and streams in spate, people spent the night awake
एचआरटीसी ने सुरक्षित जगहों पर खड़ी कीं दुर्गम इलाकों के रूटों पर भेजीं बसें
विज्ञापन

कुल्लू में 26 और बंजार में 13 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से पसरा अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बरसात के मौसम में जिले के लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले में बुधवार रात से वीरवार सुबह तक भारी बारिश होती रही। नदी-नाले उफान पर रहे।
ब्यास और पिन पार्वती नदी के किनारे रहने वाले लोग रात भर दहशत में रहे। कई लोग बाढ़ की आवाज से सो भी नहीं पाए। हाईवे-305 के साथ जिले में 77 सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। बुधवार देर शाम को बारिश शुरू हो गई थी। एचआरटीसी ने दुर्गम इलाकों में भेजीं बसों को पहले ही सुरिक्षत जगहों पर खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन

पिन पार्वती नदी के शौक्टी मरौड़ से लारजी तक भारी नुकसान हुआ है। लारजी के साथ बिहाली के पास सड़क का हिस्सा नदी में बह गया है। संकरी होने से सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद हो गई है। ऐसे में बसों और ट्रकों को वामतट मार्ग चलाने को कहा गया है। जिले में 39 बिजली के ट्रांसफार्मरों ने जवाब दे दिया है। कुल्लू में 26 और बंजार में 13 ट्रांसफार्मर ठप हैं। इस कारण करीब 50 गांवों में अंधेरा पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, प्रशासन बोला- रात को सफर न करें
चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली के साथ भुंतर-मणिकर्ण, हाईवे-305 के साथ अन्य मुख्य सड़कों पर भूस्खलन के साथ पहाड़ी से पत्थरों को गिरना जारी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों से रात के समय वाहनों में आवाजाही न करने की हिदायत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अभी छह अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि बारिश से नुकसान हुआ है। सड़कों के साथ पुलिया बह गई है। उन्होंने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed