फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   77 plots in the food market sold for 43.83 lakh.

Kullu News: फूड मार्केट के 43.83 लाख में बिके 77 प्लॉट

Thu, 15 Oct 2026 10:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Oct 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
77 plots in the food market sold for 43.83 lakh.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की फूड मार्केट के प्लॉट आवंटन के दौरान बुधवार को व्यापारियों में प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। 77 प्लॉट के आवंटन से दशहरा उत्सव समिति को 43.83 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

कई प्लॉट के लिए पांच से अधिक व्यापारियों ने बोली लगाई, जिससे उनकी कीमत 50 हजार रुपये से अधिक पहुंच गई। वहीं, कुछ प्लॉट 30 से 40 हजार रुपये के बीच आवंटित हुए।
विज्ञापन

सुबह से शुरू हुई आवंटन प्रक्रिया के दौरान प्लॉट हासिल करने के लिए व्यापारियों में खासा उत्साह दिखा। जिन प्लॉटों के लिए अधिक व्यापारियों ने बोली लगाई, उनकी कीमतें बढ़ गईं, जबकि कम प्रतिस्पर्धा वाले प्लॉट अपेक्षाकृत कम कीमत पर आवंटित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट आवंटन समिति के अध्यक्ष एवं जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि बुधवार को फूड मार्केट के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें व्यापारियों ने उत्साह दिखाया। प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और इच्छुक व्यापारी अभी प्लॉट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed