फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आचार संहिता लगने से करोड़ों के विकास कार्यों पर ब्रेक

आचार संहिता लगने से करोड़ों के विकास कार्यों पर ब्रेक

Sun, 10 Mar 2019 06:58 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 10 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लगने से करोड़ों के विकास कार्यों पर ब्रेक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने से कुल्लू जिला में करोड़ों के विकास कार्यों पर ब्रेक लग गई है। इससे कई योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन लटक गए हैं। अब आचार संहिता समाप्त हो जाने के बाद ही यह सब कार्य संभव हो पाएंगे। जिला में आईपीएच के साथ लोनिवि के करोड़ों के काम ऐसे हैं, जिनके टैंडर मार्च और अप्रैल महीने में होने थे। इसमें करोड़ों की सड़कों की टांरिंग का काम भी शामिल है।

शहर में भूतनाथ ब्रिज का मरम्मत कार्य आचार संहिता लग जाने से प्रभावित होगा। अखाड़ा बाजार में ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए 31 मार्च तक प्रस्तावित बैली ब्रिज का लोकार्पण भी अब चुनावों के बाद ही संभव होगा। लोक निर्माण विभाग ने इस पुल का लोकार्पण करने का लक्ष्य 31 मार्च तक रखा है। इसके साथ आईमा पंचायत की तर्ज पर कुल्लू में कूड़े का निष्पादन किया जाना था। इसके लिए 50 लाख का बजट भी जारी हो चुका है। मनाली में बनने जा रहे कूड़ा संयंत्र का काम भी आचार संहिता समाप्त होने के बाद शुरू हो पाएगा। ऐसे में कुल्लू शहरवासियों की दिक्कतें कूड़े को लेकर और बढ़ सकती हैं। कुल्लू शहर में कूड़े की समस्या को लेकर लोग परेशान हैं। कूड़े की समस्या से भुंतर में भी है। पिरड़ी में कूड़ा संयंत्र बंद होने के बाद समस्या बढ़ रही है। उपमंडल बंजार में विधायक ने आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए एक दर्जन से अधिक सड़कों व अन्य उद्घाटन किए हैं। चुनावों को लेकर कुल्लू जिला में भाजपा व कांग्रेस ने तैयारी कर ली है। उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके शर्मा ने कहा कि फिलहाल सड़कों के उद्घाटन और लोकार्पण शेष नहीं है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा बाजार के बैली ब्रिज को विकल्प के तौर पर बनाया है। इसमें आचार संहिता लगने को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उधर, आईपीएच विभाग कुल्लू के अधिशासी अभियंता केेआर कुल्लवी ने कहा कि पेयजल के साथ कुछ सिंचाई स्कीमों की टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन अब यह सब काम लोकसभा चुनाव के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed