फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रंग बरसे बड़ा बांका पर झूमे विद्यार्थी

रंग बरसे बड़ा बांका पर झूमे विद्यार्थी

Sat, 09 Mar 2019 07:38 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 09 Mar 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
रंग बरसे बड़ा बांका पर झूमे विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के कलाकेंद्र में शनिवार को पार्वती वैली छात्र संघ ने वार्षिक समारोह आयोजित किया। इसमें पूर्व सांसद महेश्वर सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। वार्षिक समारोह के दौरान पार्वती वैली छात्र संघ के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

   स्टार कलाकार कुशल वर्मा के साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इसमें कुल्लवी नाटी के साथ अन्य गीतों पर प्रस्तुत नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा है। कुशल वर्मा ने अपनी सुरीली आवाज से रंग बरसे बड़ा बांका किनोउरी दाइये ने विद्यार्थियों को झूमने पर विवश किया। इसके अलावा उन्होंने झेचे री लानी शौरी तथा जेची चंद्रुये साजा लागा गाने पर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान स्लम एरिया की छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। छात्र पूर्ण ठाकुर तथा रूपेंद्र ठाकुर ने भी पहाड़ी गीत पेश कर विद्यार्थियों को नचाया। इससे पहले पार्वती वैली छात्र संघ के प्रधान धीरज बिष्ट ने मुख्यातिथि महेश्वर सिंह का कुल्लवी परंपरा के अनुसार स्वागत कर सम्मानित किया। इस दौरान कुल्लू भाजपा के महामंत्री जगदीश ठाकुर, सचिव गिरिराज बिष्ट, आईटी सेल के झाबे राम, दिग्विजय आनंद, अमन सूद, प्रतिभा, सुंदर ठाकुर, रोनित ठाकुर, विजय नेगी, घनश्याम ठाकुर, भूपिंद्र कोटिया, दिनेश ठाकुर, दवेश ठाकुर, सौरभ जंबाल तथा पूरब पुजारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed