{"_id":"5c714aaebdec224db852762c","slug":"71550928558-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा अध्यापकों के सात पद भरे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा अध्यापकों के सात पद भरे जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। प्रारंभिक शिक्षा विभाग स्कूल में सीएंडवी भाषा अध्यापकों के सात पद भरे जा रहे हैं। इसकी काउंसलिंग 28 फरवरी को होगी। बैचवाइज होने वाली नियुक्ति में सामान्य वर्ग में दो पद, बीपीएल सामान्य एक पद, अनुसूचित जाति के दो, अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत एक और अनुसूचित जनजाति बीपीएल वर्ग के एक पद को भरा जाएगा।
बैचवाइज नियुक्ति में भाषा अध्यापक के लिए सामान्य और बीपीएल सामान्य वर्ग के लिए 2005, अनुसूचित जाति के लिए 2009, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2006 तथा अनुसूचित जनजाति बीपीएल के लिए 2009 बैच के उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ने कहा कि सीएंडवी भाषा अध्यापकों के सात पद भरे जा रहे हैं। इसके लिए 28 फरवरी को काउंसलिंग होगी। इसके बाद साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूचियों के अनुसार साक्षात्कार पत्र जारी कर दिए हैं। अगर किसी उम्मीदवार को बुलावा पत्र नहीं मिला तो वह अपने दस्तावेजों को कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।