फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   छोटे वाहनों के लिए औट-सैंज एनएच बहाल

छोटे वाहनों के लिए औट-सैंज एनएच बहाल

Sun, 16 Dec 2018 07:47 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 16 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
छोटे वाहनों के लिए औट-सैंज एनएच बहाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। पिछले सप्ताह भारी बर्फबारी से यातायात के लिए बंद हुआ औट-लूहरी-सैंज एनएच-305 रविवार को छोटे वाहनों किए बहाल हो गया है। जलोड़ी दर्रा के बहाल होने से बाह्य सराज की 58 पंचायतों ने राहत की सांस ली है। ऐसे में अब आनी-निरमंड के साथ रामपुर, किन्नौर व कुमारसैन के लोगों को कुल्लू आने जाने में आसानी होगी।

एनएच अथॉरिटी ने कड़ी मशक्कत केे बाद स्नो कट्टर की मदद से करीब दस किलोमीटर दायरे से बर्फ हटाई। करीब एक हफ्ते तक जलोड़ी दर्रा यातायात के लिए बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने जान जोखिम डालकर दस किलोमीटर तक पैदल चलकर जलोड़ी दर्रा को पैदल आरपार किया। जबकि कई लोगों को वाया करसोग व शिमला होकर करीब 300 किलोमीटर का सफर करना पड़ा है। टेक सिंह, सुशांत ठाकुर, ऐलू राम, अजय शर्मा, मीना ठाकुर, मुनीष ठाकुर, मोहन लाल व ललित का कहना है कि जलोडी दर्रा बहाल होने से लोगों को राहत मिली है। उधर, एचएच -305 बंजार के सहायक अभियंता अरविंद भारद्वाज ने का कहना है कि एनएच अथॉरिटी ने रविवार शाम को स्नो कट्टर से बर्फ हटाकर हाइवे-305 को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। उन्होंने चालकों से दर्रा होकर वाहन चलाने का खतरा न लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोझा से लेकर दर्रा तक बर्फ हटाने के बावजूद फिसलन का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed