{"_id":"5c03dd3ebdec224166059d70","slug":"71543757118-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के लिए जाना पड़ रहा 50 किलोमीटर दूर कुल्लू अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के लिए जाना पड़ रहा 50 किलोमीटर दूर कुल्लू अस्पताल
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ की कमी को लेकर पांच को प्रदर्शन
सैंज में संघर्ष समिति, पंचायत प्रतिनिधि, महिला व युवक मंडल बोलेंगे हल्ला
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। घाटी के सैंज अस्पताल में लंबे समय से स्टाफ की कमी और रात्रि सुविधा नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। इसे लेकर संघर्ष समिति, पंचायत प्रतिनिधि, महिला व युवक मंडल और व्यापार मंडल के सदस्यों ने महा आंदोलन की चेतावनी दी है।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि पांच दिसंबर को सैंज बाजार में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक यह जारी रहेगा। इसके बाद भी सरकार नहीं सुनती है तो अनशन किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि पिछले कई सालों से घाटी की जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने सैंज अस्पताल भवन पांच करोड़ से बना दिया। लेकिन सुविधाएं कुछ भी नहीं मिली हैं। लोगों को इलाज करवाने के लिए 50 किलोमीटर दूर कुल्लू अस्पताल जाना पड़ता है। रात में बीमार होने पर भी लोगों को कुल्लू अस्पताल जाना पड़ता है। कई मरीज तो रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। किसान सभा के अध्यक्ष शेर सिंह नेगी ने कहा है कि कई बार घाटी की जनता ने सैंज में चल रही समस्या को लेकर धरने प्रदर्शन किए। लेकिन सरकार व विभाग ने उनकी मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया है। मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी ज्ञापन भेजा गया है। ग्रामीण व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश कुमार, युवक मंडल के प्रधान ओम दत्त, महिला मंडल की प्रधान मालती देवी, यान सिंह, मोती लाल, किशन चंद, डोला सिंह, राजकुमार, मनोज कुमार, दिले राम, भगत राम, संजू बजीर, शेर सिंह, रमेश कुमार, शमशेर सिंह, चवित्र सिंह, रोशन लाल, बिहारी लाल, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि जल्द सैंज अस्पताल में खाली पदों को भरा जाए। लोगों को अस्पताल में रात्रि सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
सैंज/बलदेव