{"_id":"5be6d9d5bdec22693b0242c5","slug":"71541855701-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी दुकानों के काटे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी दुकानों के काटे बिजली कनेक्शन
Updated Sat, 10 Nov 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए सजी अस्थायी मार्केट से मैदान खाली करने की मुहिम शुरू हो गई है। प्रशासन ने मेला मैदान में अस्थायी दुकानों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। बिजली कनेक्शन काटने के बाद अब दुकानों में अंधेरा पसर गया है।
ढालपुर मालरोड से भी ट्रैफिक सुचारु हो गया है। यह दशहरा के बाद बंद रखा गया था। इसके साथ ही व्यापारियों को मैदान से हटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन ने दावा किया है कि रविवार को किसी भी हालत में मेला मैदान को खाली किया जाएगा। कुछ दुकानदार शनिवार को भी दुकानों से अपना समेटते रहे। रविवार को नगर परिषद की सहायता से प्रशासन मेला मैदान से दुकानदारों को हटाएगा। हालांकि मेला मैदान में बाहरी राज्यों के व्यापारियों को दशहरा उत्सव समिति ने दीवाली तक समय दिया था। लेकिन दो दिन बारिश का दौर रहने के कारण व्यापारियों ने दो दिन की मोहलत मांगी थी। व्यापारियों के ढालपुर में डटे रहने के कारण स्थानीय कारोबार प्रभावित हुआ है। स्थानीय कारोबारियों का व्यापार मेला मैदान की मार्किट के चलते चौपट हो रहा है। व्यापारियों ने भी दुकानें हटाने की प्रशासन से गुहार लगाई है। उधर, एडीएम अक्षय सूद ने कहा कि मेला मैदान की अस्थायी दुकानों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। रविवार तक मेला मैदान को खाली करवाया जाएगा। मालरोड से ट्रैफिक सुचारु कर दिया गया है।