{"_id":"5baa368d867a557ffc6bf98a","slug":"71537881741-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 50 से अधिक सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 50 से अधिक सड़कें बंद
Updated Tue, 25 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों को बहाल करने में जुटा लोनिवि
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिले में मंगलवार को मौसम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम खुलने के बाद अब जनजीवन भी धीरे-धीरे पटरी पर उतरने लौटने लगा है। हालांकि जिले में 50 से अधिक सड़कें अभी भी बंद हैं। मौसम साफ होते ही लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को बहाल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
तीन दिनों तक रौद्र रूप दिखाने वाली ब्यास नदी का प्रवाह भी मंगलवार को काफी शांत दिखा। ऐसे में खतरा कम हुआ है। लोक निर्माण विभाग भी मार्ग की बहाली में जुटा है। बंद पड़ी सड़कों को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है। हालांकि कई रूटों पर सड़कें बंद होने से बस सेवाएं भी ठप हैं। ऐसे में लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। घाटीवासी खीमी राम, सेस राम, चमन लाल, केहर ठाकुर, किशन ठाकुर, दिलू देवी, मन्नत ठाकुर, अंशू, यशिका सूद, दीक्षा ठाकुर, श्रेया, काव्यांश शर्मा, उर्वशी व करूणा ने कहा कि बारिश के कारण कुल्लू घाटी के लोग सहम गए थे। कुदरत का भयानक कहर लोगों ने इस बारिश में देखा है। बारिश का कहर इतना अधिक था कि लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं निकल पाए। लेकिन अब बारिश का दौर थमने से लोगों को राहत मिली है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सड़कों को जल्द बहाल करवाया जाए।