{"_id":"5b0969df4f1c1ba16e8b4bbd","slug":"71527343583-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड टेस्ट
Updated Sat, 26 May 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अल्ट्रासाउंड टेस्ट नहीं होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। टेस्ट करवाने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे मरीजों के टेस्ट न होने से उन्हें डेढ़ से दो माह की तारीख दी जा रही है। टेस्ट न होने से खासकर गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को डेट देने के बाद अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचे लोगों को बिना टेस्ट करवाए ही वापस लौटना पड़ा है। लगवैली के भूमतीर निवासी मनु राम ने कहा कि उन्हें अल्ट्रासाउंड टेस्ट के लिए चौथी बार तारीख दी गई है। शनिवार को उन्हें 28 मई की तारीख दी है। वहीं, ममता, सीमा, चंपा, हीरा देवी, सुनीता तथा आशा देवी ने कहा कि उनको भी बार-बार टेस्ट की तारीख दी जा रही है। कुल्लू अस्पताल के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने कहा कि अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक की ड्यूटी शनिवार रात्रि शिफ्ट में है। ऐसे में उनके नहीं आने से शनिवार को मरीजों को 28 मई की तारीख दी गई है। उनके टेस्ट सोमवार को हो होंगे।