फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जुलाई माह तक 400 पुलिस कर्मियों के अवकाश रद्द

जुलाई माह तक 400 पुलिस कर्मियों के अवकाश रद्द

Mon, 23 Apr 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
जुलाई माह तक 400 पुलिस कर्मियों के अवकाश रद्द
रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू। पर्यटन सीजन के चलते जिला में तैनात करीब 400 पुलिस जवानों को जुलाई माह तक अवकाश नहीं मिलेगा। सीजन में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस विभाग ने सभी थानों और चौकियों को यह आदेश जारी कर दिए हैं। कुल्लू-मनाली के पर्यटन सीजन के लिए बटालियन से करीब 80 अतिरिक्त पुलिस जवानों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली का पर्यटन विश्वभर में विख्यात है और सालाना लाखों की संख्या में पर्यटक सैर सपाटे को पहुंचते हैं। गत साल यहां करीब 35 लाख देशी-विदेशी पर्यटकों ने घाटी की वादियों में घूमने को पहुंचे। ऐसे में घाटी की तंग और सर्पीली सड़कों में लगने वाले जाम से निपटने तथा पर्यटकों की सुरक्षा का जिम्मेदारी अधिक रहती। इस बार कुल्लू-मनाली के मुख्य मार्ग पर फोरलेन का निर्माण होने से समस्या और भी विकट होगी। इसके अलावा पर्यटन स्थलों में पुलिस की तैनाती की जाती है। पर्यटन सीजन के दौरान कुल्लू-मनाली में वीवीआईपी मूवमेंट भी अधिक रहता है। जिनकी सुरक्षा के लिए भी पुलिस की जरूरत रहती है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन ने जिला के सभी पुलिस थानों, चौकियों और पुलिस लाइन के पुलिस जवानों को भी आने वाले पर्यटन सीजन को देखते हुए छुट्टियां नहीं मिलने को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। इस दौरान पुलिस जवानों को मात्र आपातकालीन समय में ही अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि जिला में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को इसके बारे में सूचित कर दिया है। आगामी पर्यटन सीजन में कुल्लू-मनाली व जिला के अन्य पर्यटन स्थलों में सैर सपाटे को आने वाले सैलानियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पर्यटन सीजन के लिए बटालियन से अतिरिक्त पुलिस के 80 जवानों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed