{"_id":"5ace0fcc4f1c1b693d8b4844","slug":"71523453900-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू जिला में 14 अप्रैल से चलेगा ग्राम स्वराज अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू जिला में 14 अप्रैल से चलेगा ग्राम स्वराज अभियान
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
जिले में 14 से चलेगा ग्राम स्वराज अभियान
पांच मई तक आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम
उपायुक्त ने कार्यक्रमों को लेकर ली बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। देश भर में 14 अप्रैल से पांच मई तक चलाए जाने वाले ग्राम स्वराज अभियान के दौरान कुल्लू जिला में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त यूनुस ने बुधवार को डीआरडीए हाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत की जाएगी। आंबेडकर जयंती जिला, खंड और ग्राम स्तर पर सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जिला के पांच विकास खंडों में विशेष रूप से चयनित 13 गांवों में लोगों को सद्भाव और आपसी भाईचारे के प्रति प्रेरित किया जाएगा। अभियान के दौरान 18 अप्रैल को पूरे जिले में स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के सभी स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, पटवारखानों में विशेष रूप से सफाई की जाएगी। 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा जिसमें गरीब महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस मनाया जाएगा तथा विशेष ग्राम सभाएं करवाई जाएंगी। 28 अप्रैल का दिन ग्राम स्वराज को समर्पित रहेगा। 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत अभियान कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य तथा स्वाथ्य बीमा योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। दो मई को खंड स्तर पर किसान कल्याण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। पांच मई को जिला व खंड स्तर पर आजीविका एवं कौशल विकास मेले लगाए जाएंगे। बैठक में एडीएम अक्षय सूद, डीएसपी आशीष शर्मा, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी जीसी बैंस और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच मौजूद रहे।