{"_id":"5a58e68b4f1c1ba63f8b46ff","slug":"71515775627-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन रैली में सैकड़ों युवाओं ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन रैली में सैकड़ों युवाओं ने लगाई दौड़
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैराथन में सैकड़ों युवाओं ने लगाई दौड़
कुल्लू और बंजार में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/बंजार। जिला मुख्यालय कुल्लू व बंजार में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कुल्लू के रामशिला पुल से लेकर ढालपुर मैदान तक मैराथन का आयोजन किया गया। ग्राम स्वराज्य मंच द्वारा आयोजित मैराथन में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया।
मैराथन को पूर्व किसान मोर्चा संघ के जिला अध्यक्ष अरूण शिशु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के मुख्य अधिवक्ता नरोत्तम ने स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने का युवाओं से आह्वान किया। मुख्यातिथि अरूण शिशु ने कहा कि अगर देश का युवा नशा व सामाजिक कुरीतियों में नहीं पड़ता है तो निश्चित तौर पर देश का भविष्य स्वर्णिम है। इस दौरान सुशील शर्मा, अमर , केंद्रीय स्वराज्य मंच प्रमुख डोला राम शर्मा, संवाद प्रमुख हिमाचल व जम्मू कश्मीर के राजेंद्र प्रकाश, संस्कार समिति के उपाध्यक्ष धना सिंह चौहान, अंचल समिति श्याम सुंदर, अंचल उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, ग्राम साम्राज्य मंच के हेत राम, गोकल शर्मा, मीरा कुमारी हेमा, स्वर्णलता आदि मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत बंजार में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर ग्राम स्वराज मंच कुल्लू ने मैराथन करवाई। घेलिगाड से विश्राम गृह खुंदन तक हुई मैराथन को पंचायत समिति अध्यक्ष हेतराम ठाकुर ने हरी झंडी दिखाई। मुख्य वक्ता गोबिंद राम शर्मा, केंद्रीय ग्राम स्वराज्य प्रमुख डोला राम, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के संवाद प्रमुख राजेंद्र प्रकाश, पवन शर्मा, यशपाल शर्मा, रामलाल ठाकुर, ममता शर्मा, डाबे राम कुलदीप, प्रेम लाल, सुरेंद्र डढवाल, मान सिंह, डूर सिंह, कृष्ण शर्मा, जयवंती शर्मा अनीता और बालक राम आदि मौजूद रहे।