फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली के 27 होटलों के विद्युत कनेक्शन हुए बहाल

मनाली के 27 होटलों के विद्युत कनेक्शन हुए बहाल

Thu, 04 Jan 2018 09:57 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
मनाली के 27 होटलों के विद्युत कनेक्शन हुए बहाल
Manali City - फोटो : amarujala
मनाली (कुल्लू)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में एनजीटी के आदेश पर होटलों के काटे गए विद्युत कनेक्शन दस्तावेज जमा करने के बाद बहाल किए जा रहे हैं। जिससे होटल संचालकों और मालिकों राहत मिली है। दस्तावेज मिलने के बाद मनाली के 27 होटलों के विद्युत कनेक्शन बहाल कर दिए गए हैं। जिससे पर्यटकों को भी आश्रय मिला है।
विज्ञापन

एनजीटी की ओर से गठित कमेटी जिला भर में होटलों में निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसी रिपोर्ट के आधार पर मनाली में 64 होटलों के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। एनजीटी के आदेश पर कुल्लू जिला के 1700 होटलों में कूड़ा निष्पादन, प्रदूषण बोर्ड की एनओसी, पर्यटन विभाग के पंजीकरण, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट समेत अन्य चीजों को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। खामियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है और बिजली व पानी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कार्रवाई से होटल संचालकों व मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे मेें आनन-फानन में होटल व्यवसायी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटे हुए हैं। संबंधित विभागों को आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद होटलों को राहत दी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि होटलों की तरफ से दस्तावेज पेश कर दिए गए हैं। जिस पर राहत मिली है। विद्युत बोर्ड के एसडीओ लतेश शर्मा ने बताया कि 27 होटलों के विद्युत कनेक्शन बहाल कर दिए हैं। इधर, एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने बताया कि नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज पेश करने पर बिजली कनेक्शन बहाल किए जा रहे हैं। कमेटी नियमों रे अनुसार कार्रवाई अमल पर ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसोल में हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
कुल्लू जिला में नियमों के विरुद्ध चल रहे होटलों पर एनजीटी के अलावा हाईकोर्ट ने भी शिकंजा कस दिया है। कसोल में हाईकोर्ट के आदेश पर बिना मंजूरी चल रहे 42 होटल सील किए जा चुके हैं। जबकि वर्तमान में सरकारी भूमि पर बने होटलों पर शिकंजा कसा जा रहा है।


होटल कारोबारी कर रहे मंथन
होटलों के आवश्यक दस्तावेजों को लेकर लगातार होटल कारोबारी मंथन कर रहे हैं और कार्रवाई से बचने के लिए समय रहते आवश्यक दस्तावेज बनाने की सलाह दी जा रही है। सख्त कार्रवाई से होटलियर सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed