{"_id":"5962624c4f1c1bc43d8b45b0","slug":"71499619916-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को जीएसटी बारे जागरूक करेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को जीएसटी बारे जागरूक करेगा विभाग
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जीएसटी को लेकर व्यापारियों में कई शंकाएं हैं। जिन्हें दूर करने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग व्यापारियों को जागरूक करेगा। इसके लिए जिले में जगह-जगह जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। जिनमें कारोबारियों को जीएसटी के लाभों समेत अन्य जानकारियां दी जाएगी।
एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद कई व्यापारियों को जानकारी के अभाव में दिक्कतें पेश आ रही हैं। जिन्हें आसानी से सुलझाने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी व्यापारियों के घर द्वार जाकर उन्हें जागरूक करेंगे और उनकी समस्याओं का हल निकालेंगे। जीएसटी संबंधी परेशानियों को व्यापारी वर्ग अधिकारियों संग सांझा करेंगे और जिनका निदान किया जाएगा। चालू माह में जिला में करीब चार जागरूकता शिविर लगाने की योजना है। इनमें आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जीएसटी के बारे में विस्तारपूर्वक उदाहरणों सहित जानकारी देंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जानकारी के अभाव में व्यापारियों को पेश आ रही दिक्कतों को दूर करना है। पहली जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग का फोकस भी इसी ओर है। जबकि टैक्स चोरी समेत अन्य चीजों को लेकर लगाम लगी हुई है।
इधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के लाहौल-स्पीति व कुल्लू सहायक आयुक्त डॉ रमेश शर्मा ने बताया कि कारोबारियों को जीएसटी को लेकर कोई भी दिक्कतें नहीं आने दी जाएगी। उन्हें जागरूक किया जाएगा। व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं को निपटाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।