{"_id":"637668c6249967633d01ca1f","slug":"69-panchayats-got-relief-from-restoration-of-jalori-pass-kullu-news-sml428119045","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलोड़ी दर्रा बहाल होने से 69 पंचायतों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलोड़ी दर्रा बहाल होने से 69 पंचायतों को मिली राहत
विज्ञापन
स्पीति में सड़क से बर्फ हटाता लोक निर्माण विभाग का कामगार। -संवाद
- फोटो : Kullu
कुल्लू। 10,280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाली औट-बंजार-सैंज एनएच-305 वीरवार को बसों के लिए बहाल कर दिया गया। इससे बाह्य सराज की 69 पंचायतों की जनता को राहत मिली है।
सड़क खुलने से आनी और निरमंड के लोगों के साथ रामपुर, किन्नौर, शिमला जिला के कुमारसैन तथा करसोग क्षेत्र के हजारों लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। जलोड़ी दर्रा में सर्दी का पहला हिमपात हुआ था। यहां 20 सेंटीमीटर बर्फबारी से 14 से 16 नवंबर तक दर्रा बंद रहा। इससे बाह्य सराज का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया था। इस वजह से जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड में एक फीट बर्फ के बीच पैदल गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। जलोड़ी दर्रा के बंद होने से कुल्लू डिपो की तीन बसें भी आनी में फंस गई थीं। ये वीरवार को कुल्लू पहुंच गईं।
जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी से एनएच -305 के करीब पांच किलोमीटर दायरे में प्रभावित हुआ था। ऐसे में एनएच अथॉरिटी ने स्नो कटर से बर्फ हटाकर इसे बहाल कर दिया। तीन दिन में दर्रा के खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा टेक चंद ने कहा कि कुल्लू से आनी, रामपुर, दलाश और बागीपुल रूट पर सभी बसें शुरू हो गई है।
विज्ञापन
दोनों तरफ से मशीनरी लगाकर हाईवे-305 को खोल दिया है। सर्दी में हाईवे को सुचारू रूप से बहाल करने के लिए प्रयासरत हैं।
किशोरी लाल सुमन, अधिशाषी अभियंता, एनएच-305