फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भीषण बाढ़ ने मिटा दिया ट्रक यूनियन कुल्लू का नामोनिशान

भीषण बाढ़ ने मिटा दिया ट्रक यूनियन कुल्लू का नामोनिशान

Mon, 24 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
भीषण बाढ़ ने मिटा दिया ट्रक यूनियन कुल्लू का नामोनिशान
भीषण बाढ़ ने मिटा दिया ट्रक यूनियन कुल्लू का नामोनिशान
विज्ञापन

आधी रात चार ट्रक, दो कारें और एक बाइक चढ़ा भेंट
बाढ़ ने एचआरटीसी वर्कशॉप में भी मचाई भारी तबाही
आरटीओ की ओर से जब्त की गई दो वैन, एक कार भी बहे, 12 सुरक्षित निकाले
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से कहर मचाया है। भीषण बाढ़ ने वैष्णो माता मंदिर बाशिंग के समीप बनी ट्रक यूनियन कुल्लू का नामोनिशान मिटा दिया है। रविवार रात करीब एक बजे के बाद अचानक पानी बढ़ने से जलमग्न हुए यूनियन के चार ट्रक, दो कारें, एक बाइक बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। इसके साथ ट्रक यूनियन का ऑफिस भी बाढ़ की चपेट में आ गया। अब ट्रक यूनियन की जगह पर अब ब्यास नदी रौद्र रूप में बहती नजर आ रही है। वहीं तबाही का यह मंजर सोमवार सुबह तक चलता रहा। नदी का जलस्तर इतना अधिक बढ़ गया कि इसकी चपेट में बाशिंग में चल रही एचआरटीसी की वर्कशाप भी आ गई। वर्कशाप में आरटीओ के द्वारा जब्त किए गए दो वैन, एक कार को बाढ़ अपने साथ बहा ले गई। जबकि मौके पर पहुंचे सुरक्षा दल ने बचाव कार्य में तेजी दिखाते हुए 12 वाहनों को बाढ़ में बहने से बचाकर सुरक्षित निकाला। सुबह दस बजे तक ब्यास नदी का विराट रूप रहा। इसके बाद जलस्तर में मामूली कमी नजर आई। रामशिला में बनाया गया नगर परिषद का एक सार्वजनिक शौचालय और अखाड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र भी ब्यास नदी में बाढ़ आने से बह गया है। गौर रहे कि रविवार दोपहर बाद मनाली में एक वोल्वो, दो ट्रक बाढ़ में बह गए थे। बताया जा रहा है कि ऊझी घाटी में मूसलाधार बारिश के बाद एडी हाइड्रो प्रबंधन ने डैम से पानी छोड़ा। पहले ही उफान पर चल रही ब्यास इससे ओर अधिक उग्र हो गई। जो भी रास्ते में मिला उसे अपने साथ बहाकर ले गई। ट्रक ऑपरेटर यूनियन कुल्लू उपाध्यक्ष विशाल सूद ने कहा कि बाढ़ की भेंट अब तक कुल छह ट्रक, दो कारें और एक बाइक चढ़ा हैं। जिससे ट्रक यूनियन को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

भूस्खलन से खतरे की जद में 15 मकान
एक ओर जहां ब्यास नदी ने तबाही मचाई हुई है। वहीं जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में नालों में बाढ़ आने व भूस्खलन के कारण 15 मकानों को खतरा पैदा हो गया है। कशावरी में चार मकान, नेरी में चार मकान, काथी कुकड़ी में चार, बराधा में दो, मणिकर्ण के शाट एरिया में एक घर खतरे में जद में है। प्रशासन द्वारा इन घरों के लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed