फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रेत घटिया बताने पर ठेकेदार के कर्मचारी और सप्लायर भिड़े, पांच घायल

रेत घटिया बताने पर ठेकेदार के कर्मचारी और सप्लायर भिड़े, पांच घायल

Tue, 10 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रेत घटिया बताने पर ठेकेदार के कर्मचारी और सप्लायर भिड़े, पांच घायल
स्वार। मसवासी से सुल्तानपुर पट्टी के बीच निर्माणधीन मार्ग पर अपने भंडारण से की गई रेत बजरी को मार्ग निर्माण कर रहे ठेकेदार के कर्मचारी द्वारा घटिया बताने पर सप्लायर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और रेत सही होने की बात कहने लगा. जिस पर दोनों पक्षो में नोकझोंक होने साथ ही मारपीट शुरू हो गई । इस दौरान धारदार हथियार व असलहे निकल आये। दोनों पक्षों की हुई मारपीट में मे पांच लोग घायल हो गए । दोनों पक्षों ने एक दूसरे को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है। जबकि घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रामपुर बाजपुर मार्ग से बाया मसवासी से सुल्तानपुर पट्टी होकर खटीमा पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। जिसका निर्माण कार्य इस समय चल रहा है। जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव खोदकला निवासी अकरम खां द्वारा अपने रेत के भंडारण से मार्ग का निर्माण कर रहे ठेकेदार को रेत बजरी की सप्लाई दी जा रही है। सोमवार की शाम जैसे ही भंडारण से रेत बजरी से भरे वाहन मार्ग निर्माण स्थल पर पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारी विशाल ने रेत बजरी की जांच कर घटिया बताते हुए सप्लायर के ड्राइवर मुजम्मिल से रेत बजरी वापस ले जाने को कहा। जिसपर चालक ने सूचना भंडारण स्वामी अकरम खां को दी। आरोप है कि भंडारण स्वामी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और माल घटिया बताने को लेकर कर्मचारी से नोकझोंक शुरू कर दी और ट्रक से माल उतरवाने को कहा ।लेकिन कर्मचारी द्वारा मना करने पर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौच होने साथ ही मारपीट शुरू हो गई ।सूचना पर दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियार व असलहे लेकर पहुंच गए । इस दौरान हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया ।जहां से सभी को उचित उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग मारपीट में घायल हुए हैं। दोनों पक्षो की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed