फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बनाला स्कूल में की दो अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति

बनाला स्कूल में की दो अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति

Thu, 07 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बनाला स्कूल में की दो अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति
बनाला स्कूल में की दो
विज्ञापन

अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति
आश्वासन पर अभिभावकों का बहिष्कार समाप्त
निरीक्षण विंग कुल्लू ने किया मौके का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
कूल्लू। हाई स्कूल बनाला में शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे अभिभावकों ने वीरवार को अपना विरोध खत्म कर दिया है। शिक्षा विभाग के आश्वासन के बाद अब पांच दिन बाद शुक्रवार को विद्यार्थी स्कूल जाएंगे। फिलहाल विभाग ने दो शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति की है। जो दो-तीन दिन में स्कूल पहुंच जाएंगे।
‘अमर उजाला’ द्वारा मुद्दे को उठाए जाने पर शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग कुल्लू के उपनिदेशक बलवंत सिंह ठाकुर, प्रिंसिपल अमर सिंह तथा हंस राज आचार्य ने स्कूल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान शिक्षा विभाग की टीम ने पहले अभिभावकों के साथ और फिर स्कूल प्रबंधन समिति के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल न भेजना इसका समाधान नहीं है। बच्चों को शिक्षा का अधिकार के तहत पढ़ाई से वंचित नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों और एसएमसी से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।
विज्ञापन

इससे पहले एसएमसी बनाला के अध्यक्ष हवा सिंह, रंजीत सिंह, चमन लाल, होशियार सिंह, रोशन शर्मा, रमेश ठाकुर, रोशन लाल, धर्म सिंह, पुष्पा देवी, ज्वाला दास, भगवान दास, दलीप सिंह, जरोवर सिंह, कृष्ण चंद ने कहा कि स्कूल में मुख्याध्यापक समेत टीजीटी के चार और शारीरिक शिक्षा अध्यापक नहीं होने से उनके बच्चों का भविष्य अंधेरे की ओर जा रहा है। दो हफ्ते में 12 विद्यार्थियों ने स्कूल छोड़ कर दूसरे स्कूल में प्रवेश लिया है। एसएमसी के प्रधान हवा सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग के आश्वासन पर सभी अभिभावकों ने बहिष्कार खत्म करने का फैसला लिया है और 8 जून से बच्चों को स्कूल भेजा जाएगा। आश्वासन के बावजूद भी अगर अध्यापक नहीं आए तो अभिभावक फिर से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के आदेशानुसार उन्होंने अपनी टीम के साथ हाई स्कूल बनाला का दौरा किया है। विभाग ने फिलहाल दो अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति की है। जो जल्द ही स्कूल में सेवाएं देंगे। स्थायी नियुक्ति को लेकर वह रिपोर्ट शिक्षा विभाग के निदेशक को सौंपेंगे। - बलवंत सिंह ठाकुर उपनिदेशक निरीक्षण विंग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed