फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रोहतांग की ऑनलाइन परमिट व्यवस्था की निगरानी करेगी विशेष टीम

रोहतांग की ऑनलाइन परमिट व्यवस्था की निगरानी करेगी विशेष टीम

Tue, 15 May 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग की ऑनलाइन परमिट व्यवस्था की निगरानी करेगी विशेष टीम
रोहतांग की ऑनलाइन परमिट
विज्ञापन

व्यवस्था की निगरानी करेगी टीम
फीस कटने के बाद परमिट न मिलने पर पैसे किए जा रहे हैं वापस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। डीसी यूनुस ने कहा कि पर्यटक स्थल रोहतांग और मढ़ी के लिए ऑनलाइन परमिट की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। उपायुक्त ने ऑनलाइन परमिट की व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण को लेकर पर्यटन विभाग और एनआईसी के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उपायुक्त यूनुस ने कहा कि इस संबंध में पर्यटकों व अन्य वाहन चालकों की ई-मेल के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जाएगा। अगर किन्हीं कारणों से किसी आवेदक की ऑनलाइन फीस कटने के बाद भी परमिट नहीं मिल पाता है तो उसके पैसे बैंक के माध्यम से वापस किए जाएंगे। ऑनलाइन परमिट व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और इसकी निगरानी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। यह टीम परमिट के अलावा पेमेंट व अन्य प्रक्रियाओं पर भी लगातार नजर रखेगी। रोहतांग को लेकर एनजीटी के आदेशों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने ऑनलाइन परमिट जारी करने के लिए सुबह दस बजे और शाम चार बजे का समय निर्धारित किया है। इन दोनों समय में केवल 1200 गाड़ियों को ही ऑनलाइन परमिट दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुलाबा बैरियर या किसी पर्यटक स्थल पर कोई परेशानी होने पर पर्यटक एसडीएम मनाली, जिला पर्यटन विकास अधिकारी और जिला प्रशासन से शिकायत कर सकते हैं। बैरियरों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं और इन बैरियरों पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को 15 दिनों के भीतर बदल दिया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा और एनजीटी के आदेशों की अनुपालना के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed