{"_id":"5af717904f1c1bd7408b4b3d","slug":"61526142864-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करूणामूलक आधार पर निपटाए जाए नौकरी के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करूणामूलक आधार पर निपटाए जाए नौकरी के मामले
Updated Sat, 12 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करूणामूलक आधार पर
निपटाएं नौकरी के मामले
हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ की कुल्लू में हुई बैठक
सरवरी में पार्किंग के लिए हो स्थान चिहिन्त
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ कुल्लू खंड की मासिक बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक सरवरी में हुई। जिसकी अध्यक्षता कुल्लू खंड प्रधान जेएन शर्मा ने की। बैठक में संघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संघ ने प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री से मांग की कि पूर्व में किए गए पेंशन भत्ते पर डीए देने संबंधी मांग को जल्द पूरा करे। विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को संघ के प्रदेश पदाधिकारियों को जल्द बैठक बुलाने का आग्रह किया। एचआरटीसी पेंशनरों के पेंशन संबंधी स्थायी समस्या के समाधान के लिए वित्त सचिव को आदेश दें कि एचआरटीसी को वर्ष 2018-19 को 300 करोड़ अनुदान राशि में से 150 करोड़ राशि पेेंशनरों को चिहिन्त करने के आदेश दें। करूणामूलक आधार पर नौकरी के लंबित मामलों को जल्द निपटाया जाए। सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपील को वापस लिया जाए। सरवरी में वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिहिन्त किए जाए।
पेंशनर्स संघ ने कहा कि प्राइवेट बसों में टिकट देना सुनिश्चित करें। वहीं मनाली से लेफ्ट बैंक पर एचआरटीसी की साधारण बसें सुबह 5 बजे से हर घंटे बाद चलाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान पेंशनर्स संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन देव शर्मा, सचिव अशोक शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव सुदन ठाकुर, हेमा शर्मा, संयुक्त सचिव कमला देवी, शारदा देवी, उपाध्यक्ष वीडी कुल्लवी, प्रसार सचिव माधो कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद, जिला महासचिव नौमीराम, वित्त सचिव रूपचंद, डीडी शर्मा और अमर भारती आदि मौजूद रहे।